अररिया में लिव इन रिलेशन से लेकर बीवियों की अदला-बदली जैसे कई मामले आए। इन मामलों को देखकर लांडे भी चकरा गये। एक मामला अररिया के रानीगंज थाने का है। वहां के मुश्ताक और सोहराब ने एक-दूसरे की बीवियों को बदल लिया था। यह सब राजी से हुआ था। दोनों बीते दो साल से साथ रहे थे। इसी बीच मुश्ताक को पता चला कि सोहराब के साथ रहने वाली उसकी बीवी मुजीबा खातून जमीन, गहने और दूसरी संपत्ति सोहराब के नाम करने जा रही है। इसकी जानकारी होते ही मुश्तफा ने सोहराब के खिलाफ मुजीबा को अपनी असली बीवी बताते हुए अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। यह मामला उसी थाने के रानीगंज गांव का है।