एसपी ने कहा: लड़की का मेडिकल टेस्ट होगा ताकि उसकी उम्र के बारे में पता चल सके। फिलहाल अफसाना महिला सुधार केंद्र में रखा गया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि कमरूद्दीन ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। एसपी लांडे कहते हैं: लड़की अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। लड़की के उम्र के बारे में रिपोर्ट आने पर पुलिस तय करेगी कि उसे उसके पिता के पास भेजा जाये या कमरूद्दीन के पास।