विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> LJP Chief Ram Vilas Says Raj Thackeray Is Mad

'सात जन्म में भी पीएम नहीं बनेंगे मोदी, राज ठाकरे हैं पागल'

प्रवीण गोविन्द | Feb 13, 2013, 11:52AM IST
 
 

सुपौल। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जन्म में भी पीएम बनने वाले नहीं हैं। गुजरात में दंगा हो रहा था तो हमने त्यागपत्र दे दिया था। लेकिन नीतीश नौटंकी कर रहे थे, अभी भी कर रहे हैं। वे भाजपा को छोड़ने वाले नहीं हैं।
 
बिहार बचाओ यात्रा के क्रम में मंगलवार को सुपौल पहुंचे रामविलास ने अपने सम्बोधन के दौरान सीएम की जमकर आलोचना की। स्थानीय गांधी मैदान में सभा को सम्बोधित करते हुए पासवान ने कहा कि हमलोग बचपन में बाइस्कोप देखा करते थे। देखो जी देखो दिल्ली का कुतुबमीनार देखो, घर बैठे सारा संसार देखो। आज नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों को बाइस्कोप दिखा रहे हैं। उन्हें अवाम की नहीं कुर्सी की चिंता है। कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति व्याप्त है। लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार की बाढ़ आई हुई है। जेल में मुन्ना शुक्ला जैसे लोग नीतीश की रैली के नाम पर रंगदारी मांगते हैं। मनरेगा में हुई लूट सबों के सामने है। स्थिति देखने से तो यही लगता है कि कुछ दिनों बाद बच्चे स्कूल के बदले मयखाने में नजर आएंगे। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में एक पागल है राज ठाकरे।
 
लोजपा नेता ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट को ही मानें तो नीतीश ने 82 हजार करोड़ का घोटाला किया है। यह भी कहा कि अवाम का ध्यान भ्रष्टाचार की ओर से हटाने के लिए नीतीश विशेष राज्य का राग अलाप रहे हैं। मेरा स्पष्ट मानना है कि पहले कोसी के जिलों को विशेष जिला का दर्जा दो। कहा कि ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा कैसे मिलेगा। सीएम कहते हैं कि बिहार गुजरात से ज्यादा तरक्की कर रहा है। पहले बिहार की गरीबी तो बताओ। फारबिसगंज गोली कांड की चर्चा करते हुए कहा कि मैं अभी भी सीबीआई जांच की मांग कर रहा हूं।  नीतीश ने हर जाति को ठगने का काम किया है। 
 
 
पासवान ने आगे कहा कि जब जरूरत थी तो आनंद मोहन के आवास पर पहुंचकर उनकी मां से आशीर्वाद लिया, मतलब निकल जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चले गए कि फांसी दे दो। पूर्व सांसद सह लोजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव के संचालन में संपन्न सभा को कई राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं ने भी सम्बोधित किया। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment