भागलपुर। मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम शहर के महादेव टॉकिज के समीप शराब की नशे की हालत में छात्रों ने सिटी डीएसपी वीणा कुमारी के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की। डीएसपी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी व पुलिस बलों ने मजबूरन छात्रों पर लाठी चार्ज किया और पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। नशे में टल्ली छात्राओं ने छात्रा व महिलाओं के साथ छेड़खानी के साथ अबीर डाल रहे थे। सिटी डीएसपी ने इसे रोकने की कोशिश की थी।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार यूजीसी हॉस्टल के छात्र प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कई छात्रों ने शराब की नशे में हुड़दंग मचाते हुए आगे बढ़ रहे थे। महादेव टॉकिज के समीप छात्रा की जुलूस और यूजीसी हॉस्टल के छात्र की जुलूस एक साथ हो गए। लड़कियां को देखकर नशे में टल्ली छात्र उसे छेड़ने लगे। इस बीच सिटी डीएसपी भी मौके पर पहुंच गई। छात्रों की हरकतों को देखकर वार्निग देकर पहले छोड़ दिया गया। लेकिन खलीफाबाग चौंक की तरफ आगे कुछ दूर बढ़ने के बाद नशे में टल्ली छात्र, लड़कियों को अबीर फेंकने के साथ-साथ छेड़छाड़ भी करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची सिटी डीएसपी के साथ भी छात्रों ने बदसलूकी किया और उनके साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बलों ने लाठी चार्ज कर दिया और चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
यह बर्दाश्त से बाहर है। जिला व पुलिस प्रशासन ने पूर्व में भी जुलूस में शराब नहीं पीने की सख्त हिदायत दिया था। बावजूद छात्रों ने ऐसी हरकत की है। सभी गिरफ्तार छात्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
केएस अनुपम, एसएसपी, भागलपुर
आगे की स्लाइड्स में देखें इस मामले से जुड़ी तस्वीरें...