विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> Nitish Kumar's Government Is A Pack Of Lies, President Complaint

भागलपुरः झूठ का पुलिंदा है नीतीश कुमार की सरकार, राष्ट्रपति से शिकायत

Bhaskar News | Feb 22, 2013, 11:29AM IST
 
 

भागलपुर। बिहार की नीतीश कुमार की सरकार झूठ का पुलिंदा है। उनके मंत्री, सांसद एवं विधायक मिलकर योजनाबद्ध तरीके से केन्द्र की योजनाओं की राशि की बंदरबांट करने में लगे हुए है। केन्द्र प्रायोजित मनरेगा, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की राशि में जमकर दुरुपीयोग हो रहा है। ये आरोप कांग्रेस पार्टी के बिहार और झारखंड के पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया है। उन्होंने इस संबंध में देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलकर शिकायत की है। विज्ञप्ति में बिहार मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के मद में भेजे गए रुपए को लूट कर नीतीश कुमार रैली, निजी, पार्टी आदि के विकास में खर्च कर रहे हैं और बिहार को विकास करने की पीटने ढिंढोरा पीटते हैं। उन्होंने नीतीश पर लालू प्रसाद के चारा घोटाले से अधिक रुपए की धांधली करने का आरोप लगाया है। पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनकी पूरी बात सुनी और केन्द्र की सरकारी पैसे की बेजा इस्तेमाल रोकने की दिशा में हर संभव कार्रवाई करने का भरोष दिया।
 
 
सफल हुई लड़ाई : स्कूल के पाठ्यक्रमों में शामिल हुआ अंगिका भाषा, निकाला विजय हर्ष जुलूस
 
भागलपुर। लंबे अर्से से अंगिका भाषा को स्कूल के पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग को आखिरकार सरकार ने मान ली है और जल्द ही इसे पहली और दूसरी कक्षा के पाठ्यक्रम में लागू कर दिया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत रहे बिहार-झारखंड अंग उत्थानांदोलन समिति के कार्यकžरओं ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है और गुरुवार को एक विजय हर्ष जुलूस समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर बधाईया दी और मिठाईयां बांटी। खुशी के मौके पर फटाखे भी छोड़े गए। जुलूस शहर के विभिन्न चौक, चौराह होते हुए घंटा चौक पर खत्म हुआ। इस मौके पर समिति के प्रधान संरक्षक दिवाकर चन्द्र दूबे ने कहा कि अंगिका भाषियों के बच्चे अपनी मातृभाषा में पढ़कर जल्द ही शिक्षा ग्रहण कर लेगें। बच्चों में पढ़ाई के प्रति भी रुची जागेगी। सरकार ने बच्चों के भविष्य की दिशा में साकारात्मक पहल कर जो निर्णय लिया है। वह सहरानीय एवं स्वागत योग्य है। वहीं, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने कहा कि सघर्ष का ही यह नतीजा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अंगिका के ३क् अंको के सवाल पूछे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अंगिका अकादमी का गठन, झारखंड की तर्ज पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा, स्कूल स्तर से कॉलेज तक के पाठ्यक्रमों में अंगिका को शामिल तथा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लागू करने तक संघर्ष जारी रहेगी।
 
 
 
जमीन विवाद में वृद्ध की हत्या
 
बांका। शंभूगंज थाना क्षेत्र सिलौटा गांव स्थित घर से गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने सत्तर वर्षीय एक वृद्ध जीत्तन रविदास का शव वरामद किया है। वृद्ध की हत्या कैसे हुई फिलहाल, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक के पुत्र उपेन्द्र रविदास ने गांव के ही गोरेलाल पासवान सहित चार लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस बावत थानाध्यक्ष वकील मांझी ने बताया कि प्राथमिकी में मृतक का पुत्र ने आरोप लगया है कि गोरेलाल पासवान और उसके परिवारवालों के बीच गांव के समीप ही आवंटित सरकारी जमीन पर दोनों अपना-अपना दावा कर रहा था। गुरुवार को अंचल में इसकी सुनवाई होनी थी। फिलहाल, सभी आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।
 
 
धूमधाम व रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना बांका जिला स्थापना दिवस
 
बांका। बांका जिला का 22वां स्थापना दिवस गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के चंन्द्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के कमिश्नर मिन्हाज आलम ने किया। इस मौके पर डीएम दीपक आनंद, एसपी विकास वर्मन, डीडीसी, जिप अध्यक्ष, नप अध्यक्ष सहित कई अधिकारी मौजूद थे। अपने संबोधन भाषण में कमिश्नर ने कहा कि न्याय के साथ बांका जिले में विकास तेजी से आग्रसर है। जिले में उद्योग स्थापित की जा रही है। पंचायती राज व्यवस्था मजबूत हुई है। बांका के विकास के लिए सरकार व प्रशासन कृत संकल्पित है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की रौशनी पहुंचना सरकार का लक्ष्य है।
 
वहीं, जिलाधिकारी दीपक आनंद ने कहा कि आने वाले दिनों में बांका राज्य में एक मिशाल बनेगा। जिले में अभिजीत ग्रुप एवं अन्य कंपनियों द्वारा बिजली उत्पादन के संयंत्र लगाए जा रहे हैं। जल्द ही बांका जिले के साथ साथ राज्य का अन्य हिस्सा भी रौशन होगा। जिला स्थापना दिवस के मौके पर चंन्द्रशेखर सिंह नगर भवन के समीप कृषि, शिक्षा, समाजिक सुरक्षा कोषांग, भूमि संरक्षण, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं पशुपालन, वन आदि सहित कई विभागों ने स्टॉल लगा कर प्रदर्शनी लगाई। बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
 
 
 
हड़ताल के दूसरे दिन भी बंद समर्थकों ने जमकर काटा बवाल
 
भागलपुर। केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को भागलपुर में भी बंद समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। शहर के खलीफाबाग चौक के समीप शाह मॉकेट में समर्थकों व व्यवसायियों के बीच हिंसक झड़प व जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान प्रेस छायाकार, टीवी चैनल के कैमरामेन, महिला सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को कुछ मामूली व गंभीर चोटें लगी। बेकाबू हालात को काबू पाने के लिए सिटी डीएसपी वीणा कुमारी एवं सदर एसडीओ सुनील कुमार को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बंद समर्थकों ने इंटरसिटी ट्रेन को रोक कर रेल परिचालक सेवा भी बाधित किया। उपद्रवी व तोड़फोड़ की घटनाओं में कोतवाली पुलिस ने सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। हलांकि, बंदी के दौरान पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
 
 
कैसे हुई हिंसक झड़प
 
स्टेशन चौक के समीप हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया था। इस बीच दूसरा गुट जाम से निकल कर खलीफाबाग चौक की तरफ बढ़ रहा था। रास्ते में शाह मॉकेट को खुला देख बंद कराने पहुंच गए। बंद समर्थकों की बहुत कम संख्या रहने पर व्यवसायियों ने इसका कड़ा विरोध किया। जिससे दोनों के बीच देखते ही देखते ही हिंसक झड़प और फिर जमकर रोड़बाजी होने लगी। इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे इलेक्ट्रोनिक चैनल के कैमरामेन व प्रिंट मीडिया के छायाकार को भी पत्थर लगने से सिर फट गया। उन्हें पास के नर्सिग होम में इलाज कराया गया। दो महिला को भी गंभीर चोटे लगी है।
 
 
इन जगहों पर भी बंद का रहा व्यापक असर
 
शहर के अलावे जिले के सुल्तानगंज, नवगछिया, कहलगांव, नाथनगर, गोराडीह, जगदीशपुर, सन्हौला, सबौर, शाहकुंड आदि जगहों पर भी बंद समर्थकों ने उत्पात मचाया और ट्रेन सेवाओं को भी प्रभावित किया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment