अपराधियों ने अब भाजपा विधायक के पुत्र को गोली मारी।

सीवान जिले के गुठनी थानांतर्गत ग्यासपुर गांव में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामायण मांझी के पुत्र धनंजय मांझी को गोली मार दी। घायल धनंजय को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनंजय अपने कमरे में सोया हुआ था। देर रात करीब 2 बजे कुछ अपराधियों ने खिड़की से गोली मारकर फरार हो गए। गोली पैर में लगी जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
इधर । घटना से नाराज विधायक के समर्थकों ने शुक्रवार को गुठनी चौक के पास सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे बाद में एसपी ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को हटा दिया। नये थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को गुठनी थाना का प्रभार सौंपा गया है। अ थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंटर परीक्षा देने आया छात्र लापता, अपहरण की आशंका
इंटर की परीक्षा देने आया जैनेंद्र कुमार 18 फरवरी से लापता है। शुक्रवार को उसके पिता ने छतौनी थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी गणेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को जैनेंद्र रक्सौल के रतनपुरा से मोतिहारी परीक्षा देने आया हुआ था।
वह यहां अशोक विवाह भवन में ठहरा हुआ था। 18 फरवरी को परीक्षा देने के बाद से वह लापता है। पुलिस ने बताया कि जैनेंद्र के परिजन के अनुसार 18 की शाम को उसेन घर फोन किया था।
एसपी ने बताया कि उसके कमरे में ताला लटका हुआ है। कमरे की तलाशी के दौरान उसका मोबाइल मिला है। मामले की जांच की जा रही है।








