दुष्कर्म पीड़िता को न्याय लिए की जाएगी पीआईएल

मुजफ्फरपुर. साढ़े पांच माह तक जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती रही बिहार के दरभंगा की दुष्कर्म पीड़िता का दिल्ली के एम्स में इलाज शुरू हो गया है। सामूहकि दुष्कर्म की पीड़िता से दिल्ली के एम्स मिलने वालों का तांता लग गया है। शनिवार को सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद पीड़िता से मिली। आजाद ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मिलकर स्थिति की जानकारी ली। उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर की रहनेवाली सामाजकि कार्यकर्ता नसीमा ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जयपुर में जनहति याचिका दायर करने की तैयारी की है।
अपनी ससुराल जयपुर से टेलीफोन पर उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के छह में से दो आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई हैं, जबकि दो को कार्ट से जमानत मिल गई। पुलसि ने अभियुक्तों के खिलाफ कमजोर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसका कारण पीड़िता के परिजन गरीब है, और उसकी पहुंच शासन तक नहीं है। हालांकि राजस्थान और बिहार सरकार उसके इलाज में दलिचस्पी ले रही हैं, लेकनि उसके ठीक होने के बाद आगे अंधेरा है। कैसे उसका पुनर्वास होगा । इसलिए दोषियों को सजा समेत पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए अदालत में गुहार लगायी जाएगी।
हरसंभव मदद करेगी सरकार : नीतीश कुमार
दरभंगा की दुष्कर्म पीड़िता पर बिहार सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। पीड़िता को एम्स के प्राइवेट वार्ड नं 41 में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की अधिकारियों को चकित्सिकों के संपर्क में बने रहने का निर्दिश दिया है। जरूरत पडऩे पर हरसंभव मदद की जाएगी।






