विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Beautiful Photos Of Another Patna In Scotland United Kingdom

PICS: पटना का है ये नजारा, यकीन नहीं होगा, लेकिन सच है, आप खुद देखें!

1 of 24 Photos

उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ़्फरपुर से सवारी गाड़ी जब हाजीपुर की दिशा में चलती है तो रास्ते में एक स्टेशन आता है– तुर्की. पता नहीं इस तुर्की का टर्की और तुर्किस्तान कहे जानेवाले देश तुर्की से कोई रिश्ता है कि नहीं. मगर ब्रिटेन और भारत के नक्शे पर बसे दोनों पटना के बीच एक रिश्ता है. हालांकि, हो सकता है, ब्रिटेन के पटना को देखने के लिए नक्शे को और बारीक़ी से देखना पड़े, क्योंकि ब्रिटेन का पटना बहुत छोटा है, ये एक गाँव है- पटना विलेज. ये पटना है ब्रिटेन के प्रांत स्कॉटलैंड में, वहाँ के सबसे बड़े शहर ग्लास्गो के पास, ईस्ट एयरशायर काउंसिल में...


लंदन से साढ़े छह सौ किलोमीटर दूर, बिहार की राजधानी पटना से 10 हज़ार किलोमीटर दूर. छोटा सा गाँव है, दो-चार रास्ते हैं, जो शुरू होने के थोड़ी ही दूर पर ख़त्म हो जाते हैं. भीड़-भड़क्का बिल्कुल नहीं, हालांकि आबादी दो-ढाई हज़ार से लेकर तीन-साढ़े तीन हज़ार के आस-पास बताई जाती है. गाँव में एक नदी है- दून नदी. गाँव नदी के एक तट पर नहीं, दोनों तटों पर बसा है, नदी गाँव से होकर जाती है. दो पुल हैं, नया और पुराना. पुराना 1805 में बना, नया 1960 में. दून नदी गाँव की एक बड़ी पहचान है. स्कॉटलैंड के सबसे बड़े कवि रॉबर्ट बर्न्स ने इसी नदी को केंद्र में रखकर 220 साल पहले एक लोकगीत लिखा था जो आज भी लोकप्रिय है.

 

आगे की स्लाइड में जानें कैसे इस पटना का संबंध है बिहार के पटना से...


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment