पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी के बयान पर बिहार भाजपा में उबाल है। आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत के बारे में तिवारी की टिप्पणी से नाराज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर ने तिवारी को गठबंधन धर्म की याद दिलाई है। मंगलवार को उन्होंने भागवत की तुलना ओवैसी से किए जाने और दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताए जाने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जदयू प्रवक्ता को ऐसी बयानबाजी से पहले गठबंधन धर्म का ख्याल अवश्य करना चाहिए। उन्होंने शिवानंद को ऐसे बयान से परहेज करने की नसीहत भी दी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी मंगल पांडे, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत पार्टी नेताओं हरिशंकर शर्मा, संजय मयूख आदि ने भी तिवारी की टिप्पणी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
आगे की स्लाइड्स में जानें किसने कहा कि लादेन की आत्मा प्रवेश कर गई है शिवानंद में, शिवानंद ने क्यों किया आगाह...