विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Bihar MLA Is Terrorist?

क्या बिहार के विधायक आतंकी है? उठा सवाल, क्या कहेंगे आप?

अजय कुमार | Feb 21, 2013, 10:57AM IST
 
 

पटना। बिहार के विधायक आतंकी हैं? क्या वे हथियार लेकर सदन की ओर चले आ रहे हैं? यह सवाल था विधानसभा के स्पीकर से प्रतिपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का। दरअसल, विधानसभा में दाखिल होने से पहले विधायकों के गाडिय़ों की कड़ी जांच की जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन यानी 18 फरवरी को राजद विधायक भाई दिनेश सरकार की शराब नीति का प्रतिकार करने के इरादे से शराब की कुछ बोतल लेकर परिसर में पहुंच गये थे। वे बोतलों के साथ विधानसभा के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गये थे।
 
विधानसभा परिसर के अंदर शराब की बोतलों के साथ विधायक के प्रवेश ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस चौकसी पर सवाल खड़ा कर दिया था। इससे सरकार की किरकिरी भी हुई। पूछा जाने लगा कि जब विधानसभा में सुरक्षा के इतने लचर इंतजाम हैं तो भगवान ही मालिक है।
 
उस घटना के बाद पुलिस जांच बढ़ा दी गयी। विधानसभा के माननीय सदस्यों की गाडिय़ों की कड़ाई से जांच होने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने dainikbhaskar.com से कहा: हम सिर्फ इतना इत्मिनान होना चाहते हैं कि कोई ऐसी-वैसी चीज अंदर न चली जाये। बताया जाता है कि शराब के बोतलों के चले जाने पर सरकार ने पुलिस महकमे को सख्त चेकिंग व्यवस्था करने को कहा है।
 
 
कड़ी जांच से सत्ता पक्ष और विपक्ष के अनेक विधायक कुपित हैं। आज विधानसभा में इस मामले को राजद विधायकों ने उठाया तो प्रतिपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा: अध्यक्ष महोदय, सुरक्षा के नाम पर माननीय सदस्यों के साथ अमर्यादित आचरण किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। ऐसा लग रहा है कि ये सदस्य आतंकी हैं और वे हथियार के साथ सदन में प्रवेश चाहते हैं। उनकी आपत्ति थी कि जांच के नाम पर विधायकों को लज्जित किया जा रहा है। सत्ता पक्ष या विपक्ष के किसी भी सदस्य से इस मसले पर जानकारी लेने की स्पीकर से उन्होंने गुजारिश भी की। यह मामला तब शांत हुआ जब स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि इस मसले पर वह बात करेंगे।
 
21 फरवरी की खास खबरें
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment