विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Bihar News LJP Supremo Ram Vilas Paswan

'मेरी सरकार बनी तो बीए तक के छात्रों को मुफ्त पोशाक'

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 11:55AM IST
 
 

छपरा। मेरी सरकार बनी तो बीए तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त पोशाक देंगे। हर वर्ग के छात्रों को एक समान सुविधा दी जाएगी।  ये बातें लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने शनिवार को तरैया प्रखंड के आईडीबीएस कॉलेज के मैदान में बिहार बचाओ यात्रा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में 86 प्रतिशत शौचालय नहीं है। 94 प्रतिशत लोग केरोसिन तेल पर आश्रित हैं। पिछले 7 वर्षो में 10 लाख 18 हजार 388 आपराधिक घटनाएं हुई हैं और नीतीश सरकार सुशासन की बात करते हैं।
 
 
पासवान ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। लेकिन शराब बेचने की व्यवस्था भरपूर है। विकास के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। सभा को पासवान के अलावा प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बिगन मांझी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, विजेंद्र चौधरी, रामा सिंह, अनिल कुमार साधु, राघवेंद्र कुशवाहा, छेदी लाल राम आदि ने भी संबोधित किया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment