विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Chaotic Resembled Two Hours With A Briefcase - Tafari

जब एक ब्रीफकेस से मची रही दो घंटे तक अफरा - तफरी

Bhaskar News | Feb 23, 2013, 07:24AM IST
 
 



पटना में एक लावारिस स्थिति में एक ब्रिफकेस मिलने से अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक अशोक राजपथ पर आवागमन बंद कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने जब सूटकेस खोला तब लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली। ब्रीफकेस में एक छोटा लैपटॉप और कुछ कागजात थे।

 

दरअसल शुक्रवार की दोपहर बंसल टेक्सटाइल्स के मालिक सुभाष बंसल की स्कूटी पर एक ब्रिफकेस लावारिस स्थित में पड़ा था। उनके कर्मचारी ने जब इसकी जानकारी सुभाष को दी तो उन्होंने पहले ट्रैफिक पुलिस और फिर पीरबहोर थाना को इसकी सूचना दी। डीएसपी मनोज तिवारी और थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ता ने पहले रस्सी से सूटकेस को खींचा। कोई हलचल नहीं होने पर उसे पूरी सावधानी से खोला गया। ब्रिफकेस संजय नाम के एक व्यक्ति का है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि ब्रिफकेस की चोरी हो गई थी। पुलिस मामले में छानबीन की बात कह रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment