विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> China Scientist Says Bihar’S Claim Of Rice Record Are Fake

चावल उत्पादन में रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय के बारे में इस चीनी ने क्यों कहा ऐसा?

1 of 7 Photos
बिहार के विकास के दावे और हाल ही में चावल उत्पादन के मामले में बने विश्व रिकॉर्ड की चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है, लेकिन चीन के एक वैज्ञानिक ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। चीन के इस वैज्ञानिक की मानें तो बिहार के किसान द्वारा चावल उत्पादन का रिकॉर्ड पूरी तरह से गलत है। चीन के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक और नेशनल आइकॉन युवान लोंगपिंग ने एक हेक्टेयर जमीन में 22.4 टन चावल उत्पादन को गलत बताते हुए कहा कि यह बात 120 प्रतिशत गलत है, क्योंकि बिना आनुवंशिक रूप से संशोधित किए ऐसा संभव नहीं है, जबकि बिहार के किसान ने ऐसा दावा किया है कि उसने रासायनिक खाद या हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किए बिना यह रिकॉर्ड बनाया है।
 
 
चीन में फादर ऑफ हाइब्रिड राइस के नाम से विख्यात लोंगपिंग ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि रासायनिक खाद या हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किए बिना इतना जबर्दस्त उत्पादन हो सके। बता दें कि लोंगपिंग ने चीन में हाइब्रिड तरीके से चावल का उत्पादन शुरू किया और एक हेक्टेयर में रिकॉर्ड 19.4 टन चावल का उत्पादन किया था। लेकिन, इस साल बिहार के नालंदा के किसान सुमंत कुमार ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुमंत ने एक हेक्टेयर में 22.4 टन चावल का उत्पादन किया। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद या हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया।
 
 
आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे भारतीय किसान ने उत्पादन किए रिकॉर्ड चावल, क्या कहते हैं चीनी वैज्ञानिक...
 
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment