विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Commotion In The Case Of Teachers Employed At The Legislature

LIVE PICS: क्या महिलाएं, क्या बुजुर्ग, सब पर बरपाया कहर, मची अफरा-तफरी

1 of 29 Photos

पटना .नियोजित शिक्षकों के मसले पर बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में विधानसभा में विपक्ष ने सोमवार को सोए शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार से जवाब मांगा। अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के समझाने पर विपक्षी सदस्य शांत हुए।

 

भोजनावकाश बाद पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के बजट भाषण के दौरान विपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि आंदोलनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने गोली चलाई और अश्रु गैस के गोले छोड़े हैं। पूरा विपक्ष खड़ा होकर सरकार से वक्तव्य की मांग करने लगा। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए। संसदीय कार्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों पर गोली नहीं चली। कुछ देर शांत रहने के बाद विपक्ष ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाकर सदन से वाक आउट किया।

 

विधानपरिषद में राजद के नवल किशोर यादव, मिश्री लाल यादव, संजय प्रसाद और कांग्रेस की ज्योति वेल में धरने पर बैठ गए। वे सरकार से पूरी घटना पर वक्तव्य मांग रहे थे। भारी शोर-शराबे को देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कार्यवाही स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू होने सदस्य फिर वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए सदन से वाक आउट किया।

 

 

तस्वीर में देखें पुलिस के लाठी चार्ज और नियोजित शिक्षकों का विरोध, तस्वीरों के जरिए...
 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment