विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Engagement On Valentine's Day In Patna Bihar

कुछ यूं अपने वैलेंटाइन को बनाया खास, किसी ने की सगाई तो किसी ने...

अजय कुमार | Feb 16, 2013, 12:38PM IST
 
 

पटना। वैलेंटाइन बाबा की धूम रही। वैलेंटाइन बाबा को गवाह मान कई दर्जन जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए राजधानी के अनेक वैंक्वेट रिजर्व रहे। हालांकि अपर स्टाटा वाले होटलों में वैलेंटाइन को लेकर कोई खास रिस्पांस नहीं रहा। पुलिस ने करीब दो दर्जन पार्कों पर खास निगरानी के इंतजाम किये। पुणे की एक कंपनी में काम करने वाले राहुल ने कहा: आज के दिन को हम यादगार बनाना चाहते थे। सोचा क्यों न आज ही सगाई की रस्म पूरी की जाये। इसके लिए घर-परिवार के लोगों को प्रस्ताव दिया। पहले तो ना-नुकूर हुआ। फिर सभी तैयार हो गये। राहुल के सगाई की रस्म राजधानी के एक होटल में पूरी हुई।
 
 
एक अनुमान के मुताबिक करीब दो सौ युवक-युवतियों ने वैलेंटाइन को खास बनाया साथ जीने-मरने के वायदे किये। मध्यवर्गीय युवक-युवतियों में वैलेंटाइन का खास क्रेज रहा। सगाई की रस्में होटलों में पूरी हुई। लेकिन दूसरी ओर चाणक्या जैसे बड़े होटल में वेलेंटाइन के अवसर पर किसी ने हॉल वगैरह बुक नहीं कराया है। होटल के मैनेजर ने कहा: नहीं वेलेंटाइन को लेकर कोई बुकिंग नहीं है। दूसरी ओर मंदिरों में भी कई जोड़ों की शादियां हुईं। विष्णु और सोनी ने आज ही गायत्री मंदिर में शादी की। दोनों के बीच आठ साल से इश्क था। दोनों लिव इन रिलेशन में थे। विष्णु के बड़े भाई मनोज ने कहा: वैलेंटाइन का मतलब गलत अर्थों में नहीं लिया जाना चाहिए। आप एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उसे मर्यादित आकार भी मिलना चाहिए। छुप-छुपाकर संबंधों को बनाये रखना गलत है। इससे सोसायटी में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों की सहमति से यह शादी हो रही है।
 
 
उधर, बज इन और आइकोनिक मीडिया एंड डेवलपर्स ने मिस्टर और मिसेज वैलेंटाइन कम्पटीशन का आयोजन फन्टेसिया आइलैंड, वाटर पार्क में किया। इस तरह का आयोजन पटना में पहली बार हुआ। आयोजकों में से एक रीतेश कुमार ने कहा: करीब एक सौ कपल ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट की व्यवस्था की गयी थी। रीतेश ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर रिस्पांस बढिय़ा रहा। वैलेंटाइन डे को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के पार्कों पर खास चौकसी रखी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment