14 मार्च को मैथ डे के रूप में मनाया जाता है। मैथ डे मूल रूप से एक ऑनलाइन कम्प्टीशन था, जिसकी शुरुआत 2007 से हुई थी। इसी दिन पाई डे (Pi) भी मनाया जाता है, जिसका उपयोग हम मैथ में करते हैं। मैथ डे पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे गणितज्ञ के बारे में, जिनका लोहा पूरी अमेरिका मानती है। इन्होंने कई ऐसे रिसर्च किए, जिनका अध्ययन आज भी अमेरिकी छात्र कर रहे हैं। हाल-फिलहाल डा वशिष्ठ नारायण सिंह मानसिक बीमारी सीजोफ्रेनिया से ग्रसित हैं। इसके बावजूद वे मैथ के फॉर्मूलों को सॉल्व करते रहते हैं।
इनकी गिनती दुनिया के महान गणितज्ञों में होती थी, लेकिन गरीबी की वजह से ये शख्स अब खुद में खोया रहता है।मानसिक बीमारी सीजोफ्रेनिया से जूझ रहे डा वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के भोजपुर जिले बसंतपुर के रहने वाले हैं। इनकी गिनती दुनिया के महान गणितज्ञों में होती थी, लेकिन गरीबी की वजह से ये शख्स अब खुद में खोया रहता है। आर्यभट्ट ने जहां जीरो देकर पूरी दुनिया को नई राह दिखाई थी। वहीं, अमेरिका में जाने के साथ ही ‘साइकिल वेक्टर स्पेश थ्योरी’ पर शोध कर डा वशिष्ठ ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
आगे की स्लाइड्स में जानें डा वशिष्ठ नाराय़ण सिंह से जुड़ी पांच ऐसी बेहद खास बातें, जिसे पढ़ने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
सभी तस्वीरें आरा बिहार की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था यवनिका के सचिव संजय शाश्वत द्वारा ली गई हैं...