पटना। केल्हनपुर में एक स्कूल खुला है। इसके खुलते ही बगल के सरकारी स्कूल के सभी बच्चे यहां पढ़ने आ गये। अभी पांचवी से आठवीं तक पढ़ाई होगी। झोपड़ी में स्कूल चलने लगा। पहली से पाचवीं तक के लिए टीचर मिलने के बाद उसकी भी पढ़ाई होगी। यह गांव पटना से करीब 47 किलोमीटर दूर बिहटा में बिंदौल पंचायत में पड़ता है। इस स्कूल के पीछे है सात आईआईटियन्स नौजवानों का नजरिया है। यह नजरिया है सोसायटी को कुछ देने का। स्कॉलरशिप के पैसे से बड़ी यात्रा करने की इन युवकों ने ठानी है। कुछ अलग और कुछ नया करने के सपने हैं इनकी आंखों में।
आगे की स्लाइड्स में जानें यहां कैसे पहुंचे ये आईआईटीयन्स, क्यों खोला ये स्कूल, क्या कहते हैं ये लोग...