विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Nalanda Bihar Farmer Sumant Kumar Challenge China Scientist And Invite For Visit

PICS: भारत के इस किसान की ललकार, आ जाए चीनी साइंटिस्ट कर ले जांच

1 of 3 Photos
पटना। धान उत्पादन में रिकॉर्ड कायम करने वाले बिहार के नालंदा के किसान सुमंत कुमार ने चीन के किसान का वेलकम किया है। उन्होंने कहा कि युआन साहब को मेरे गांव आकर देखना चाहिए कि रिकॉर्ड कैसे बना।
 
युआन ने सुमंत के रिकॉर्ड को गलत बताया है। जब युआन के नजरिए के बारे में सुमंत से बात की गयी तो उनका कहना था: मैं तो इतना ही कहूंगा कि उन्हें मेरे यहां आकर मेरी खेती देखनी चाहिए और उसके बाद अपना दृष्टिकोण रखना चाहिए। उन्होंने लगे हाथों दावा किया कि इस बार धान की ऐसी पैदावार होगी कि लोग चक्कर खाकर गिर पड़ेंगे।
 
सुमंत ने वर्ष 2011 में एक हेक्टेयर में 22.4 क्विटंल धान का उत्पादन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड उसके पहले तक चीन के युआन के नाम था। उन्होंने एक हेक्टेयर में 19.4 क्विंटल धान का उत्पादन किया था।
 
सायंस से इंटर तक पढ़ने वाले नालंदा के दरवेशपुरा गांव के सुमंत ने कहा कि इस बार वह ऐसी खेती करने की योजना पर काम कर रहे है जो दुनिया को चकित कर देगा। यह पूछे जाने पर कि यह कैसे संभव होगा? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से बीज का प्रबंध किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि मौसम हमारा साथ देगा और नया रिकॉर्ड सामने आएगा। उन्होंने बताया कि उनकी मिट्टी और पानी बहुत सारे लोग यहां से लेकर गये।
 
आगे की स्लाइड्स में जानें चीनी वैज्ञानिक के बारे में रिकॉर्ड धारक सुमंत और साथ में नोबेल पुरस्कार विजेता स्टिंगलिज...
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment