राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कपड़े उतार सो गए सड़क पर
Dainik Bhaskar.com
| Feb 16, 2013, 03:40AM IST

पटना . रा जधानी के कारगिल चौक पर उस समय ट्रैफिक थम गया जब पॉलिटेक्निक के छात्र अपने कपड़े उतार कर सड़कों पर नंगधड़ंग प्रदर्शन करने लगे। वे अपनी मांगों को लेकर आठ फरवरी से ही कारगिल चौक पर डेरा डाले हुए हैं। गोपालगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज के चार छात्र आमरण अनशन पर हैं। शुक्रवार को अनशनकारी छात्रों की तबीयत बिगडऩे और सरकार द्वारा तवज्जो नहीं मिलने के कारण वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो उनका प्रदर्शन और उग्र होगा। बुधवार को छात्रों ने विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री गौतम सिंह के घर के बाहर और गुरुवार को डाकबंगला चौराहा पर भी विरोध प्रदर्शन किया था।









