ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल और कानून-व्यवस्था के मामले में बिहार के साथ तुलना भी की। कहा कि पहलं बिहार जंगल राज के लिए मशहूर था। अब वैसी हालत नहीं है। लोग अब चैन की सांस ले रहे हैं जबकि महाराष्ट्र में हालात बदल गये हैं। कानून-व्यवस्था अत्यंत खराब हो गयी है। बिहार में नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को मानना पड़ेगा कि उन्होंने बिहार में अमन-चैन बहाल कर दिखा दिया।