विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Rape Wth Innocent Girl In Sasaram Bihar

बिहार में पांचवी की छात्रा से रेप, पिता से भी की मारपीट

Bhaskar News | Jan 18, 2013, 09:52AM IST
 
 

छात्रा के साथ दुष्कर्म
 
सासाराम। रोहतास जिला के  नोखा थाना के चनका रामपुर गांव में पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष एम खान ने बताया कि स्कूल से घर लौटने के क्रम में सुनसान जगह पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की गई। 
 
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई
 
छपरा। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक 20 वर्षीया युवती की पिटाई कर दी। गंभीरावस्था में उसे परसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। घटना मकेर थाना के फुलवारिया गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पीड़िता कुछ लड़कियों के साथ खेत में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी चुनते चुनते युवती कुछ दूर अकेली खेत की ओर बढ़ गई। सुनसान होने के कारण कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका उसने विरोध किया। जिसके बाद इन लोगों ने युवती की पिटाई कर फरार हो गए। गंभीर पिटाई के कारण युवती बेहोश हो गई। पटना भेजे जाने तक युवती को होश नहीं आई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment