बिहार के मुजफ्फरपुर की रानी बेगम कभी सेक्स वर्कर हुआ करती थीं। उन्होंने न सिर्फ इस दलदल से निकलने की सोची, बल्कि वे वार्ड काउंसलर का चुनाव भी लड़ीं और जीती भी। रानी आज 20,000 सेक्स वर्कर्स की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। वे स्कूल मे पढ़ रहे हैं। रानी की कोशिश है कि सेक्स वर्कर्स को इस गलीज धंधे से निकाला जाए और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इस काम में उन्हें कुछ सामाजिक संगठनों की मदद भी मिल रही है। रानी ने सेक्स वर्कर्स की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए उल्लेखनीय काम किया है। इस मोर्चे पर वे लगातार सक्रिय हैं।