पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों का सिर काटने की घटना के खिलाफ पूरे देश में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद से पूरे देश में जहां पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज बुलंद हो रही है, वहीं राष्ट्रवाद की बातें करने वाले फिल्म अभिनेता और भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा पर थे। वे बीते रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक के पोते की शादी में इस्लामाबाद पहुंचे थे। इस विवाह समारोह में शत्रुघ्न लोगों के आकर्षण का केंद्र थे।
दरअसल जिया उल हक की बेटी जेन जिया शत्रुघ्न को राखी बांधती हैं। इस रिश्ते से शत्रुघ्न जिया उल हक के पोते उस्मान के विवाह में खास मेहमान के रूप में उपस्थित थे। उस्मान के पिता एजाज उल हक भी पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उस्मान की शादी मीसा सादिया के साथ हुई है।
आगे देखें भाजपाई सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीरें...