पटना। जनता पार्टी के प्रमुख सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि वीवीआईपी के लिए हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोनिया गांधी की दो बहनों को इटली में भी पैसे दिये गये हैं। स्वामी आज यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
स्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले की पर्याय बन गयी है। लगातार घोटालों के बाद अब हेलीकॉप्टर खरीद में घोटाला हो गया। कई लोगों ने पैसे खाये। उनमें यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की वे दो बहनें भी हैं जो इटली में रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई को करनी चाहिए। ऐसा होने से ही जांच यही दिशा में जाएगी।