पटना/अररिया। महिला उत्पीडऩ की चौतरफा चिंताओं के बीच बिहार के अररिया से एक बुरी खबर आयी है। वहां एक पति ने अपनी बीवी को इसलिए जला दिया कि वह गोश्त में नमक डालना भूल गयी थी।
अररिया की यह घटना है। वहां के एसपी शिवदीप लांडे ने इस संवाददाता को बताया कि बीवी को जलाने वाले मोहम्मद गुड्डू खान की तलाश की जा रही है। वह भागा हुआ है। जिले की पुलिस को चौकस कर दिया गया है।