विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> A Young Man Caught Up With Old Cartridges In Nitis

नीतीश के कार्यक्रम में कारतूसों के साथ पकड़ा गया युवक

Agency | Jul 09, 2012, 15:22PM IST
 
 

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में प्रवेश करते हुए तलाशी के दौरान एक युवक को छह कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक सोमवार को जनता दरबार में प्रवेश करते हुए एक युवक को छह गोलियों के साथ पकड़ा गया है जबकि बाहर खड़ी उसकी कार से तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर भी बरामद किया गया।



उन्होंने बताया कि युवक को सचिवालय थाना ले जाया गया है तथा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया युवक अपना नाम जीतेश कुमार बता रहा है, जो सीवान का रहने वाला है। उसका खुद का नर्सिंग होम भी है।



पुलिस के अनुसार पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसका जनता दरबार में गोली लेकर आने का क्या मकसद था और रिवाल्वर लाइसेंसी है या अवैध है।



उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री जनता के दरबार में हाजिर होते हैं जहां राज्य के लोग अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से खुद मिलते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment