विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> ABVP Candidate Ashish Sinha Became PUSU President

पीयू छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एआइएसएफ का दबदबा

विशेष संवाददाता | Dec 12, 2012, 12:40PM IST
 
 


पटना। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष सिन्हा अध्यक्ष और एआइएसएफ की अंशु कुमारी महासचिव चुनी गयीं। एसआइएसएफ के ही अंशुमान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस चुनाव में आइसा की दिव्या गौतम और एबीवीपी के आशीष सिन्हा के बीच अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर थी।

 

पटना यूनिवर्सिटी में करीब 28 साल के बाद हो रहे छात्र संघ के चुनाव में सेंट्रल पैैनल की पांच सीटों में से तीन पर एआइएसएफ के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर लाल झंडे का दमखम दिखाया। छात्र संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच 11 दिसंबर को हुआ और देर रात परिणाम घोषित कर दिये गये।


अध्यक्ष घोषित हुए आशीष सिन्हा को करीब 1900 सौ वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आइसा की दिव्या गौतम को 1728 वोट ही मिल सके। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एआइएसएफ के बीच जोरदार उठापटक होती रही। एआइएसएफ के अंशुमान को 1463 मत मिले जबकि एबीवीपी के  अभिषेक को 1384 मत।

 

जदयू, राजद और लोजपा से जुड़े छात्र नेताओं को कोई खास सफलता नहीं मिली। सचिव के पद पर छात्र जदयू की अनुप्रिया निर्वाचित घोषित की गयीं। देर रात परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने ठंड को मात देते हुए उत्साह में नारेबाजी की।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment