साउथ इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश स्टार में शुमार है इनका नाम। सुपरस्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण के परिवार से भी जुड़ा है इनका नाम। आपने इनकी फिल्में तो खूब देखी होंगी। इनकी फिल्में हिंदी में डब होती हैं और धमाल भी मचाती हैं। जनाब इनका नाम है अल्लू अर्जुन। साउथ में लड़कियां इन पर इस कदर फिदा हैं कि पूछिए मत। साल 2011 में इन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में स्नेहा रेड्डी को चुना।
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से किया। यह फिल्म काफी सफल रही। इसके बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आमिर खान की तरह इस सुपर स्टाइलिश स्टार ने हर साल एक-एक फिल्में की और वे सभी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें अर्जुन के बचपन की तस्वीरें, साथ ही जानें उनसे जुड़ी बेहद खास बातें, वो बातें जो शायद आपने इस स्टाइलिश स्टार के बारे में नहीं सुनी होंगी...