पटना। इस दहशरे पर मां दुर्गा की आराधना में गाये जा रहे गीतों में एक गीत थोड़ा अलग है। शक्ति की प्रतीक दुर्गा से मनुहार करते हुए इस गीत में कहा गया है: नीतीश के पीएम बना द, बिहार के विशेष राज्य दिया द, तोहके चुनरी चढ़इबो. . .तोहके सेनुर चढ़इबो. . .हे मईया।
यह गीत राज्य के विभिन्न पूजा पंडालों में बज रहा है। भोजपुरी में होने के बावजूद इसकी डिमांड सभी जिलों से आ रही है। भोजपुरी इलाके में तो इस कैसेट की खूब डिमांड है। इस कैसेट को तैयार किया है दिल्ली की एंजल नामक कंपनी ने।