विज्ञापन
 
 
 
 

भारत के इस राज्य में 'कंगारुओं' का राष्ट्रीय पक्षी बना रोजगार का जरिया!

 
Source: एजेंसी   |   Last Updated 00:41(10/02/12)
 
 
 
 
पटना| बिहार के अधिकांश लोग भले ही आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पक्षी एमु के विषय में न जानते हों लेकिन राज्य के पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर प्रखंड के एक गांव में एमु का पालन किया जा रहा है और इस पेशे से अच्छी-खासी आमदनी भी हो रही है।




वर्तमान में महाराष्ट्र और ओडिशा में एमु का पालन-पोषण किया जाता है और यहां एमु के प्रति जोड़े की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच है। रामनगर प्रखंड के बड़ा बेलवा गांव के किसान संजयमणि मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष नवम्बर माह में उन्होंने एमु के 10 जोड़े ओडिशा से मंगाए थे।




एमु को ओडिशा से बिहार लाने में प्रति जोड़ा 40 हजार रुपये का खर्च आया। मिश्र ने बताया कि एमु बेचने वाली विजन एमु इंडिया संस्था से अगले पांच वर्ष तक इसके अंडे बेचने के लिए अनुबंध किया गया है।




मिश्र ने बताया, "आमतौर पर एमु शून्य से 52 डिग्री सेल्सियस तक के वातावरण में रहने के लिए अनुकूल होते हैं। इसीलिए यहां का तापमान पूरी तरह से एमु के माकूल माना गया है। दो-तीन मादा एमु ने करीब 15 अंडे दिए जिन्हें कम्पनी ने खरीद लिए।" मिश्र ने बताया कि रोजगार का कोई साधन न होने की वजह से उन्होंने एमु पालन की सोची।




वहीं, विजन एमु इंडिया के प्रवीण तिवारी ने बताया, "उनकी संस्था वर्तमान में बिहार के अलावा उतर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और महाराष्ट्र में किसानों को एमु पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।"




उन्होंने बताया, "एमु पूरी तरह शाकाहारी होता है, जिससे उनके पालन में ज्यादा समस्याएं नहीं आतीं। हरी शाक-सब्जी को एमु बड़े चाव से खाते हैं। प्रतिदिन एक एमु को 700 ग्राम भोजन की आवश्यकता होती है।"




उन्होंने बताया कि एमु के मांस की बड़े होटलों में खूब मांग है, जिसकी कीमत प्रति किलोग्राम 300 से 350 रुपये होती है। एमु की खाल 700 से 800 रुपये प्रति वर्ग फिट के हिसाब से बिकती है और एक वयस्क एमु से करीब 10 वर्ग फिट खाल प्राप्त की जा सकती है।




तिवारी ने कहा कि एमु की चर्बी से प्राप्त तेल की कीमत प्रति लीटर तीन से चार हजार रुपये के बीच है और एक एमु से चार लीटर तेल प्राप्त किया जा सकता है।




तिवारी ने बताया कि पालकों को चार से छह माह का बच्चा दिया जाता है। एमु में भी ब्रीडिंग और ब्रायलर एमु तैयार किए जाते हैं। ब्रायलर एमु 14 महीने के बाद 55 किलोग्राम वजन का हो जाता है जो बेचने के लिए माकूल होता है। एमु का प्रति अंडा 2000 रुपये तक में बिकता है। 10 जोड़े एमु को पालने के लिए 300 वर्ग फिट का स्थान चाहिए।"




मिश्र ने बताया, "वर्तमान में उनके गांव में दो से तीन किसान एमु पालन की तैयारी कर रहे हैं। इस महीने 50 जोड़े एमु गांव में आ जाएंगे। इसके अलावी आसपास के इलाके से लोग एमु पालन की विधि देखने के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं।"
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

The pocket piglets
 फैशन शो के दौरान मॉडल एलिशिया रावत।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment