विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> Auto - Truck Collision In Bihar, 4 Killed, 7 Injured

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत, 7 घायल

भास्कर न्यूज | Dec 08, 2012, 17:59PM IST
 
 


लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के बादरपुर और इंदुपुर गांव को जोड़ने वाली हरुहर नदी पर बनी दरियापुर पुल पर शुक्रवार की देर रात एक ऑटो को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गये। जिन्हें सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दो को पटना रेफर किया गया है। ट्रक चालक श्रीलाल राम को छोड़ सभी मृतक और घायल आपस में रिस्तेदार थे। ऑटो पर सवार सभी व्यक्ति बड़हिया से एक शादी के तिलक समारोह में भाग लेकर वापस लाखीसराय की ओर आ रहे थे। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और ट्रक असंतुलित होकर करीब सौ फीट नीचे पुल में जा गिरी। ट्रक के चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवाया।

कैसे हुई टक्कर

अस्पताल में इलाजरत घायल संतोष शर्मा ने बताया कि ऑटो पुल पर से गुजर रही थी। तभी अचानक पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो चालक किसी तरह गाड़ी को संभाला और पुल में नीचे गिरने से बचा लिया। होश आने पर चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

इनकी हुई मौत

मृतकों में किउल वस्ती निवासी त्रिपुरारी मंडल, सूरज कुमार, बरहट (जमुई) निवासी राहुल कुमार और गोहड़ी (चानन) गांव के आकाश कुमार शामिल है। जबकि घायलों में संतोष शर्मा, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, जानू देवी, विकास ठाकुर, नीतू कुमारी और ट्रक चालक श्रीलाल राम शामिल है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रक रामपुर, डुमरा, पटना की गाड़ी है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। ऑटो में टक्कर मारने से पहले भी एक-दो गाड़ियों में मामूली टक्कर मार का भागने की कोशिश कर रहा था। संभवत: इसी क्रम में ऑटो को टक्कर मार दी।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment