विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Banka Police Were Interrogated Rajesh Comando

राजेश कमांडो से दिनभर पूछताछ करती रही बांका पुलिस

Satya Prakash | Jun 28, 2012, 09:46AM IST
 
 

बांका। राजेश कमांडो की गिरफ्तारी के बाद कोटा (राजस्थान) पुलिस ने जो जानकारी उपलब्ध करवाये है उससे बांका पुलिस के होश फाख्ता हो गये हैं। बांका के एसपी विकास बर्मन बुधवार को दिनभर राजेश कमांडो से गहन पूछताछ करते रहे। इस दौरान मीडिया से ‘पूछताछ और छानबीन’ के नाम पर दिनभर कुछ भी बताने से इंकार किया। वहीं दूसरी तरफ जमीन विवाद और अमित सिंह के प्राथमिकी के बाद गिरफ्तार होने का वजह बनने पर सूचक के परिवारों को जान मारने की धमकियां मिलनी शुरु हो गई है। हलांकि पुलिस इस तरह की बातों से इंकार किया है।



गौरतलब हो कि राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह उर्फ पिंटू उर्फ कमांडो को धोरैया पुलिस ने मंलवार को तब गिरफ्तार किया था जब अमित सिंह की जमीन पर पटवन कर जबन जुताई करने का प्रयास कर रहा था। बाद में धोरैया थाने में अमित सिंह ने राजेश कमांडो के खिलाफ एक लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी थी। कोटा की पुलिस कमांडो को अपने साथ ले जाने के लिए निकल चुकी है। संभव है कि उसे अपने साथ गुरुवार को अपने साथ ले जा सकती है।



गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों के होश उड़े



जोगडीहा (धोरैया) के ग्रामीणों को राजेश कमांडो की गिरफ्तारी और उसके कारानामों के जानने के बाद उसके होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि सीधा-साधा गांव का मंटू की तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही है।



पुलिस के समक्ष उगले कई राज



कमांडो की गिरफ्तारी को लेकर बांका की पुलिस बुधवार को दिनभर अपना मुंह नहीं खोली। लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमांडो कई कांडो में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर मामले कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक कोटा में भानूप्रताप सिंह गिरोह का मुख्य शार्प शूटर है। वर्ष 1992 में कोटा के चौराहा पर एक व्यवसायी से १क् लाख रुपये लुटने के क्रम में गोली मार दी थी जिससे बाद में व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 2005 में डब्बू भूरिया, 2008 में लाला बैरागी, 2009 में चित्तोड़गढ़ में गैंगस्टर ब्रजराज सिंह और उसके साथी की दिनदहाड़े हत्या जैसे प्रमुख घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment