पटना। भोजपुरी साहित्य के शेक्सपीयर माने जाने वाले महान साहित्यकार भिखारी ठाकुर की 125 वीं जयंती पर उनके गांव कुतुबपुर में एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भिखारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भोजपुरी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, समाजसेवी आदि को सम्मानित किया गया।
समारोह में इस बार फिल्म प्रोड्यूसर संजय पंजियार, निर्माता निर्देशक आर कुमार पांडेय, अभिनेता प्रदीप कुमार उर्फ चिंटू, महुआ पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक सरसतिया फेम अमरज्योति, अभिनेत्री पुष्पा वर्मा, रंजू सिन्हा व गायक खुशबू उत्तम, सन्नी मिश्रा, प्रवीण उत्तम, फोटोग्राफर शैलेंद्र कुमार, राजीव कुमार, ऋषिराज एवं फिल्म समीक्षक अमरज्योति आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थाध्यक्ष ललन राय, सचिव वैष्णवी ने किया था।
साहित्य के इस मंच पर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत कर आयोजन में चार चांद लगा दिया। हम वहां की कुछ खास तस्वीरें आपके लिए पेश कर रहे हैं। आगे क्लिक करें...