विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Bhojpuri Actress Victim Of Casting Couch

कास्टिंग काउच की शिकार हुई फिल्म अभिनेत्री, दो बार कराना पड़ा गर्भपात

Bhaskar.com | Jun 27, 2012, 18:48PM IST
 
 


भोजपुरी फिल्म में एक बार फिर से कास्टिंग काउच का मामला सामने आया है। इस बार कथित रूप से कास्टिंग काउच की शिकार हुईं हैं भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह उर्फ पूनम सिंह उर्फ़ पूर्णिमा। उन्होंने यह दावा एक अखबार को दिए बयान में किया है।
ट्यूलिप ने दिए बयान में कहा है कि गुजरात के एक बिजनेसमैन से उसके शारीरिक संबंध थे। बिजनेसमैन ने उनकी दो फिल्मों में पैसा भी लगाया था। पूनम ने ये भी कहा है कि उनका दो बार गर्भपात भी हो चुका है। पूनम की मानें तो 'पहले मैंने बर्दाश्त किया, लेकिन बाद में जब बिजनेसमैन ने यूनिट की अन्य लड़कियों को मेरे जरिए अपना शिकार बनाना चाहा तो मैंने मना कर दिया। ऐसे में बिजनेसमैन ने फिल्म में पैसा लगाने से भी मना कर दिया। अब वह मुझे झूठे केस में फंसा रहा है।'
बता दें कि लगभग दो माह पहले ही गुजरात के एक व्यवसायी ने अभिनेत्री पूनम सिंह और उनके लिव इन पार्टनर रमन नायर पर अहमदाबाद में 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया था।
ज्वैलर्स के अनुसार दोनों ने उससे 2.5 करोड़ का सोना और डायमंड खरीदे थे लेकिन पैसे नहीं चुकाए। बाद में ज्वैलर को फर्जी चेक पकड़ा दिया था। गुजरात पुलिस पूनम को काफी समय से तलाश कर रही है। वह फिलहाल फरार है।
कास्टिंग काउच की शिकार हुई हीरोइन की रियल स्टोरी
PHOTOS: कुछ यूं बिखेरती थी जलवा, अब हो गई 'कास्टिंग काउच' की शिकार!

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment