विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhojpuri Cinema >> Bhojpuri Dabangg Beat Chennai Rhinos In CCL 2013

CCL में अपनी टीम की जीत पर मोनालिसा ने कुछ यूं मनाया जश्न, देखें तस्वीरें!

1 of 16 Photos
सीसीएल में पहली बार शामिल हुई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज़ की टीम भोजपुरी दबंग ने अपने पहले ही मैच में तमिल फिल्म इंडस्ट्रीज़ की टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। आम तौर पर हलके में ली जा रही इस टीम की दबंगई से सीसीएल की बाकी टीमों में अब इसका आतंक है। चर्चित चेहरों की नाकामी के बीच भोजपुरी दबंग के आदित्य के उदय से यह कयास लगाया जाने लगा है कि भोजपुरी दबंग बाकी मैच में भी अपनी दबंगई दिखाएगी।
 
 
बता दें कि शनिवार को केरल के कोच्चि में भीड़-भाड़ वाले स्टेडियम में मैच शुरू होने के पहले चेन्नई रायंस की टीम में गजब का जोश था और भोजपुरी दबंग की टीम में आत्मविश्वास। मैच शुरू हुआ और चेन्नई रायंस ने भोजपुरी दबंग के गेंदबाजों की जम कर धुनाई की। भोजपुरी दबंग के ज्यादातर गेंदबाज बेबस दिखाई दिए। इस तरह चेन्नई रायंस की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
 
 
इतने बड़े स्कोर के बनने से भोजपुरी दबंग के समर्थको के बीच काफी निराशा थी, यह निराशा तब और बढ़ गयी जब ओपनर प्रवेश लाल बिना खाता खोले और उसके बाद कप्तान मनोज तिवारी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। वन डाउन बल्लेबाजी करने आए अजय शर्मा ने शानदार पारी खेली। इसके बाद उदय तिवारी और आदित्य ओझा ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उदय ने 21 गेंद पर 49 रन तथा आदित्य ने 36 गेंद पर 86 रन बनाया।
 
 
इन दोनों की बल्लेबाजी को देखते हुए टीम के समर्थकों में जबर्दस्त उल्लास था। टीम की ब्रांड एम्बेस्डर मोनालिसा तो मैदान पर ही झूमने लगीं। देखें मैच के दौरान की बेहद खास तस्वीरें....
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment