विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhojpuri Cinema >> Bhojpuri Dabangg Beat Kerala Strikers In CCL Match

CCL मैच में बिग बॉस फेम निरहुआ और एक्ट्रेसेस ने लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें!

2 of 17 Photos
सीसीएल मैच हो और उसमें ग्लैमर का जलवा न हो ये कैसे हो सकता है। ऐसा ही ग्लैमरस लुक भोजपुरी दबंग और केरला स्ट्राइकर के बीच हुए मैच में देखने को मिला। मैच के दौरान हॉट एक्ट्रेसेस पाखी हेगड़े, रिंकु घोष, शुभी शर्मा सरीखी कई ग्लैमरस अभिनेत्रियां मौजूद थी।
 
वहीं मैच की बात करें तो सीसीएल में दबंगई का पर्याय बनी भोजपुरी दबंग ने अपने दूसरे मैच में केरला स्ट्राइकर को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 11 रनों से हरा दिया। इससे पहले भोजपुरी दबंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का लक्ष्य दिया था। हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में खेले जा रहे सीसीएल के पांचवे मैच में केरला स्ट्राइकर के कप्तान मोहन लाल ने टॉस जीतकर भोजपुरी दबंग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी ने मोहनलाल के फैसले को गलत साबित करते हुए आते ही अपनी दबंगई दिखानी शुरू कर दी। मैच के पहले ही ओवर में मनोज तिवारी ने छक्का मार केरला स्ट्राइकर को जता दिया कि दबंग जीतने के इरादे से आएये हैं। 
 
हालांकि, मनोज तिवारी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं रहे, लेकिन प्रवेश लाल के साथ उन्होंने अच्छी शुरुआत दी। मनोज तिवारी के आउट होने पर मैदान में आये उदय तिवारी ने बेहतरीन शॉट लगाये और ताबड़तोड़
27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले मैच में बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे प्रवेश लाल ने आज अच्छी पारी खेली। तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले उन्होंने 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
 
पिछले मैच में 25 रन बनाने वाले अजय शर्मा ने आज अच्छी पारी खेली लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 33 रन पर मैच के आखिरी ओवर में आउट हो गए।. मैच के आखिरी ओवर में आये उपकप्तान निरहुआ बिना खाता खोले ही आउट हो गए, केरला की और से मदन लाल, गोपाल, विनेश, सुमेश ने एक एक विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए केरला दस ओवर में चार विकेट खो कर 74 रन ही बना पाई थी की बारिश शुरू हो गयी और मैच रुक गया। बाद में अम्पायर ने भोजपुरी दबंग को विजेता घोषित कर दिया।
 
 
आगे की स्लाइड्स में देखें मैच के दौरान ग्लैमरस एक्ट्रेसेस और मैच की कुछ बेहद खास तस्वीरें...

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment