पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की कैश ट्रांसफर योजना को अधूरी बताया है। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार कैश ट्रांसफर की बात करती है और दूसरी ओर सर्वशिक्षा अभियान में यूनिफॉर्म स्कीम लागू कर रही है। शुक्रवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद से ही मिडिल स्कूल की लड़कियों को यूनिफॉर्म के लिए कैश दिया जा रहा है। अब सर्वशिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार शिक्षा समितियों के जरिए ड्रेस सिलवाकर देने की बात कर रही है। इसके कारण बिहार में स्कूल ड्रेस कैश ट्रांसफर योजना रुकी पड़ी है। नीतीश ने कहा कि इस मामले में वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
अगले स्लाइड्स में जानें क्या कहा नीतीश ने...