Faking News: बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन टूटा!

पटना। बिहार में एनडीए गठबंधन टूट चुकी है। भाजपा और जदयू अलग-अलग राहों पर चल चुके हैं। आलाकमान वैसे अब भी इस गठबंधन को बनाए रखने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन इसके कोई आसार दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में जदयू अब लालू प्रसाद यादव और अन्य निर्दलियों के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। उल्लेखनीय है कि जदयू के पास बिहार में कुल 111 सीटे हैं, उसे सरकार बनाने के लिए और 11 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में नीतीश कुमार लालू यादव के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
गठबंधन टूटने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि राज्यसभा के चुनाव में जदयू ने बिहार में भाजपा की एक नहीं सुनी इस वजह से भाजपाई नाराज चल रहे थे। ऐसे में नीतीश कुमार और जदयू सुप्रिमो शरद यादव ने मिलकर भाजपा से खुद को किनारे करने का फैसला किया। अब देखना ये है कि बिहार में लालू यादव जदयू का समर्थन करते हैं या नहीं।
इस संदर्भ में जदयू और भाजपा के किसी भी नेता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। अब देखना ये है कि क्या जद यू को लालू अपना समर्थन देते हैं या नहीं।
डिस्क्लेमर : यह पूरी तरह से मनगढ़ंत खबर (फेक न्यूज) है, जिसे 1 अप्रैल के मौके पर सिर्फ मनोरंजन के लिए पेश किया गया है। इस खबर का वास्तविकता से कोई लेनादेना नहीं है। इससे किसी की भावना को चोट पहुंची हो तो लेखक तह-ए-दिल से माफी मांगता है।








