विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Criminal Visited Home From Jail In Bihar

एक न चली पुलिस की, ठान लिया तो जेल से बाहर निकल पहुंच गए घर

1 of 2 Photos

पटना। कोर्ट परिसर में जदयू की अधिकार रैली का मुन्ना शुक्ला ने पर्चा बांटा तो एक जदयू विधायक के भाई सतीश पांडेय जेल से कोर्ट जाने के बदले सीधे अपने घर ही पहुंच गया। सतीश पांडेय पर हत्या, रंगदारी और अपहरण के करीब चार दर्जन मामले दर्ज हैं। सीवान, गोपालगंज और छपरा के इस अपराधी के भाई अमरेंद्र पांडेय हैं जो जदयू के विधायक हैं।

बिहार की पुलिस बाहुबलियों और दबंगों के आगे किस प्रकार नतमस्तक हुई रहती है, इसका ताजा उदाहरण सतीश पांडेय का है। छपरा जेल मे बंद सतीश को गोपालगंज कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में गोपालगंज के मीरगंज में उसका घर है। वह वहीं ठहर गया। बाद में पुलिस को पता चला तो उसने सतीश को ले जा रही एस्कॉर्ट टीम के सात जवानों को सस्पेंड कर दिया।

छपरा के डीआईजी आलोक कुमार ने कहा कि बुधवार को इसकी जानकारी उन्हें मिली और तत्काल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया। ऐसा करना कानूनन गलत था। इस मामले में अलग से सतीश पांडेय के खिलाफ मुकदमा कायम होगा।
 

आपकी राय

 

बिहार में लगातार जद यू से जुड़े नेताओं की नई-नई करतूतें सामने आ रही हैं, क्या कहेंगे आप? नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में आप अपने विचार दे सकते हैं।


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment