बिहार में अपराधियों ने किया जेल पर हमला, सिपाही की मौत

आरा: मंडलकारा आरा के मुख्य गेट पर सोमवार की रात आठ बजे अपराधियों ने जेल की सुरक्षा में तैनात सिपाही हामिद अंसारी को गोली मार दी। घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सदर एसडीपीओ रविश कुमार ने बताया कि शहीद सिपाही मोहम्मद अंसारी कांके रांची का रहने वाला था। जेल पर हमलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को जेल के अंदर वर्चस्व को लेकर कुख्यात शेरू सिंह गिरोह की झड़प कुख्यात पप्पू चौधरी गिरोह के सदस्यों के साथ झड़प हुई थी। इस झड़प में आधा दर्जन कैदी जख्मी हो गये थे। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने कुख्यात कैदियों को सेल में बंद कर दिया था। सूत्रों के अनुसार जेल पर हमला इसी वर्चस्व की लड़ाई व जेल प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास है।
तीन की संख्या में थे अपराधी : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेल की गेट पर मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे। वे सभी जेल के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे।







