विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Development In Bhagalpur Spent Four Hundred Millio

भागलपुर में विकास के लिए चार सौ करोड़ खर्च किये जायेगें : प्रेम कुमार

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 10:29AM IST
 
 

भागलपुर। भागलपुर सहित राज्य के कई शहरों को समग्र विकास करने की योजना बनाई गई है। बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार ने मास्टर प्लान योजना के तहत शहरों का विकास करने जा रही है। ये बातें राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को शहर के तिलकामांझी चौंक के समीप सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नभय कुमार थे। इससे पहले दोनों मंत्रियों को फूलों का गुलदस्ता से नगर निगम की नवनिर्मित उपमहापौर प्रीति शेखर ने स्वागत किया।



मंत्री ने कहा कि अगामी 30 वर्षो में आबादी के हिसाब से 2 सौ मिलियन डॉलर में से 4 सौ करोड़ रुपये भागलपुर के विकास में खर्च की जायेगी। इसके लिए अभी डीपीआर बनाया जा रहा है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने व शहरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए अगले १साल में एक योजना तैयार कर ली जायेगी। दो सौ करोड़ लागत से इस योजना में गंगा की डॉलफिन व अन्य दुर्लभ किस्म की मछलियों को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पटना के बाद भागलपुर में इस पर कार्य शुरु किया जायेगा।



एशियन बैंक इसके लिए धन मुहैया करा रही है। मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य के 28 शहरों में स्लम बस्तियों को रोड, बिजली, सोलर लाइट, सामुदायिक भवन आदि उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए 1 हजार 847 स्लम को चमकाने की योजना है। फेज के पहले चरणों में 56 और फेज दो में 30 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। मंत्री ने बताया कि शहरों में कचरे की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शहर में कचरा डंप करने के लिए एक जमीन ली जा रही है। भागलपुर के नाथनगर में 22 एकड़ जमीन ली गई है। यहां शहर के अलावे सुल्तानगंज, नवगछिया, कहलगांव सहित इसके आसपास के बाजारों से कचरा को डंप किया जायेगा।



उन्होंने बताया कि कचरे से 20 प्रतिशत खाद भी बनाया जायेगा और बाकी के अस्सी फीसदी गड्डे भरने के काम में लाये जायेगें। उन्होंने कहा कि पुना (महाराष्ट्र) में कचरे से बिजली और सर्फ बनाया जा रहा है। वहां अधिकारियों को एक प्रतिनिधिमंडल भेजा गया है। अगर सफल रहा तो बिहार में भी उस विधि को अपनाया जायेगा। मंत्री ने फुटपाटियों की समस्या को ध्यान में रख एक भेंडर योजना बनायी है। जिसके तहत राज्य के 67 हजार पुटपाटियों को इसका फायदा मिले सकेगा। इस योजना में सारी सुविधाएं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भेंडर योजना को छह महीने में पूरा करने की योजना है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment