विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Dispute Between Two Women Ips

पति को लेकर दो महिला आईपीएस में तकरार!

Bhaskar News | May 09, 2012, 14:00PM IST
 
 


पटना. बिहार में दो महिला आईपीएस अधिकारियों के बीच पति को लेकर तकरार होने की खबर है। भागलपुर की एसएसपी के एस अनुपम ने पटना की सिटी एसपी किम से इस बात को लेकर शिकायत की है कि वह उनके पति से बहुत ज्‍यादा बात करती हैं।  ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
 
अनुपम और किम, दोनों की ही छवि कड़क और तेज तर्रार अफसर की है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भागलपुर की एसएसपी अनुपम, किम के दफ्तर पहुंच गईं। अपने सीनियर को आते देख किम ने शिष्टाचार के नाते अपनी सीट छोड़कर उनका आवभगत करना चाहा, लेकिन अनुपम भड़क गईं। अनुपम ने सीधा सवाल किया कि किम तुम मेरे पति से इतना क्यों बात करती हो? ऐसे में किम कुछ जवाब नहीं दे पाईं।
 
अनुपम के पति अमृतराज पटना के एसएसपी हैं, और किम सिटी एसपी। ऐसे में इन दोनों के बीच अक्‍सर बातचीत होना स्‍वाभाविक है। लेकिन अनुपम को यह बात नागवार गुजरी और वे शिकायत लेकर किम के पास पहुंच गई। यही नहीं, उन्‍हें वहां से काफी गुस्‍से में लौटते देखा गया। 
 
किम भी शादीशुदा हैं। उन्‍होंने हाल ही में शादी की है और उनके पति किसी अन्य राज्य में आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले किम महिला को चांटा मारने के विवाद में भी पड़ चुकी हैं।
 
मंगलवार की इस घटना को लेकर एक स्‍थानीय चैनल में खबर भी चलाई गई। बुधवार को सोशल साइट फेसबुक पर भी लोग इसका जिक्र कर रहे हैं। भास्कर डॉट कॉम ने इन दोनों महिला पदाधिकारियों से बात करना चाहा, लेकिन बात नहीं हो सकी।
बंगला संवारने पर मायावती ने फूंक दिए गरीब जनता के 86 करोड़ रुपये
सीता राम के साथ जंगल जा सकती हैं तो आप पति के साथ पोर्ट ब्‍लेयर क्‍यों नहीं? 
...और तब बाल-बाल बच गए थे नीतीश कुमार!

नरेंद्र मोदी के मुद्दे पर अश्विनी चौबे का यू-टर्न
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment