ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस और नक्सलियों के बीच पांच घंटे से जारी है मुठभेड़

बांका। बांका-जमई-मुंगेर जिले के सीमा पर अवस्थित बेलहर थाना क्षेत्र के बगदसवा गांव और मल्हातरी पहाड़ी के बीच बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर भुठभेड़ हुई है। भुठभेड़ रुक-रुक कर करीब सात घंटे तक चला। दोनों तरफ से चली सैकड़ों राउंड गोली में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन भुठभेड़ स्थल पर विखरे खून के छींटे से कम से कम दो नक्सलियों को गोली लगने की आशंका जतायी जा रही है। गोली से घायल नक्सली मौत हुई है या नहीं, इसकी अधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टी नहीं की है। पुलिस ने दो संग्धि नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है तथा भुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली पोस्टर व कई आपत्तिजनक समान बरामद मिले हैं। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
कैसे शुरु हुई भुठभेड़
खुफिया विभाग व बेलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलहर और सीमावर्ती जिले में नक्सली किसी अज्ञात बारादात के इरादे से बगदसवा के जंगलों में शरण ले रखी है। पुलिस ने सीआपीएफ, एसटीएफ व सैप के जवानों के साथ बगदसवा गांव से कॉबिग ऑपरेशन शुरु किया। इस दौरान जंगल के रास्ते में पुलिस को केन और ग्रेनेड बम मिले। नक्सलियों को गांव में पुलिस की प्रवेश की खबर मिलते ही ऑपरेशन टीम पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी। टीम ने भी जबावी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी। पूलिस के अनुसार नक्सलियों की संख्या करीब तीन सौ के आसपास थी और पुलिस जवानों की संख्या एक हजार से अधिक। ऑपरेशन टीम की संख्या अधिक रहने से नक्सलियों को मजबूरन पीछे हटना पड़ा। हलांकि रुक-रुक कर करीब सात घंटों तक मुठभेड़ चला।
इनकी हुई गिरफ्तारी
बांका के डीएसपी (हेडक्वाटर) बीके दास ने बताया कि भुठभेड़ के बाद दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफतार किया गया है। उन्होंने बताया कि देवड़ी निवासी प्रेम सिंह और मल्हातरी निवासी कारु टुडू शामिल है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
ये हुआ बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने पुलिस के पास से लुटी गई दो राइफल, 45 ग्रेनेड बम, 50 जिंदा कारतूस, 60 कारतूस का खोखा, 20 डेटोनेटर, 12 जिलेटिन की छड़ी, 5 केन बम, 5 मोबाइल, 2 बैट्री, 12 बोल्ट के अलावे नक्सली पोस्टर, साहित्य, नक्सली नेता की तस्वीर सहित कई आपत्तिजनक समान बरामद किया है।
मुठभेड़ में इन्होंने लिया भाग
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र के डीआईजी अमित कुमार जैन, बांका, जमुई, मुंगेर और सीआरपीएफ के कमाडेंट बीसी पात्र सहित कई डीएसपी, थानाध्यक्षों, व भारी संख्या में पुलिस जवानों ने भाग लिया।






