गढ़वा.झारखंड में गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामचन्द्र चन्द्रवंशी इस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक कुमार की कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतक छात्र चतरा जिले का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह मौत प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध मे अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।