नई दिल्ली: लालू यादव गाहे-बगाहे अंग्रेजी बोलने की कोशिश करते रहते हैं। उनके अंग्रेजी बोलने के देसी अंदाज को लोग काफी पसंद भी करते हैं। अब बुधवार को लोकसभा में भी ऐसी ही अनोखी घटना हुई, जिसे सुनने के बाद सांसदों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
लेकिन लालू ने उनकी बात सुनी नहीं और उन्होंने कई बार ‘एयर होस्टेज, एयर होस्टेज’ बोला। इस पर उनके आसपास बैठे सदस्य हंसते मुस्कुराते देखे गए। गौरतलब है कि एयर होस्टेज का हिंदी में मतलब है विमान में अपहर्ताओं द्वारा बंधक बनाए गए विमान यात्री। अब भला लालू के इस अनोखे अंग्रेजी अदा पर कौन समझाए।