कुछ ऐसे फैली आग की लपटें, देखने वाले हुए रफू-चक्कर

भागलपुर। शहर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप और एनएच 80 किनारे शनिवार को जनार्दन मंडल के खेत में बोरिंग के दौरान अचानक ज्वलनशील गैस निकली और उसमें आग लग गई। आग की लपटें करीब दो मीटर उंची थी। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग डर से भाग खड़े हुए। गैस निकलने की खबर से देखने वालों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र को प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है और अधिकारियों से तत्काल एक जांच रिपोर्ट मांगी है।
क्या है मामला
खेत मालिक जनार्दन मंडल घर बनवाने के लिए नींव का निर्माण करवाया था। पेयजल के लिए मिस्त्री द्वारा शनिवार को बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था। करीब चालीस फीट पाइप नीचे जाने के बाद अचानक पानी का तेज फब्बारा निकलने लगा। कुछ मिनटों में पानी का निकलना बंद हो गया और गैस निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी पुष्टी के लिए जैसे ही माचिस जलाई, गैस में भयानक आग पकड़ लिया। इससे उपस्थित लोगों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थी।
जुटी हजारों लोगों की भीड़
एनएच 80 किनारे हुई इस घटनाक्रम में आने-जाने वाले हजारों लोगों की देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। कई वाहन सवार लोगों ने गाड़ी रोक कर मोबाइल कैमरा में कैद कर रहे थे। गौरतलब हो कि विगत वर्षों के दिनों में भी इसी इलाके के शंकरपुर दियारा में गैस निकली थी। तब आईओसी कंपनी के अधिकारियों ने जांच की थी। जहां, गैस भंडारन की पुष्टी नहीं हो पाई थी।
होगी जांच
डीएम प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। ऐतियात बरते हुए ज्वलनशील गैस रिसाव स्थल पर लोगों को जाने से मना किया जा रहा है। एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी को गैस रिसाव स्थल की भौतिक सत्यापन कर तत्काल एक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






