विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Forced Marriage News

पकड़ुआ विवाह: वो जा रहा था कॉलेज, पहले किडनैप फिर हो गई शादी!

dainikbhaskar.com | May 21, 2012, 00:11AM IST
 
 

बिहार में पकड़ुआ विवाह के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है। इस मामले पर टीवी सीरियल भी बन चुका है। इस शादी के भुक्तभोगी रहे संतोष कुमार ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में पकड़ुआ विवाह से जुड़ी कई सच्चाई को स्वीकार किया।



संतोष ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा कि 14 साल पहले 17 फरवरी 1998 का दिन था। मैं कॉलेज जा रहा था उसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने मुझे उठा लिया। मुझे लगा कि मेरा किडनैप हो गया। वे बोले शोर मत करना वरना मार देंगे।



मुझे जरा सी भी भनक ना लगी कि मेरी शादी होने वाली है। वहां उतारने के बाद लगभग आधा दर्जन लोगों से हाथापाई भी हुई। जब वे लोग गांव ले गए तो पता चला कि मेरी शादी के लिए मुझे उठाया गया है। वहां पर सभी लोग मुझे जीजा जी बुला रहे थे। अगल बगल में इतनी लड़कियां भर गईं कि पूछिए मत।



संतोष ने आगे बताया कि मेरी शादी जबरदस्ती करा दी गई। शादी के बाद सुहाग रात के लिए मेरी पत्नी बन चुकी रूबी को जबरदस्ती कमरे के अंदर भेज दिया गया। मैं गुस्से में उसे अपने से दूर रहने को कहा और सो गया। सुबह उठा तो देखा कि वो वहीं पर वैसे ही खड़ी थी। उसे ऐसे खड़ा देख मेरा मन बदल गया। मैं वहीं पर उसे किस करने लगा।



गांव के लोगों में भी मेरी शादी को लेकर चर्चा थी। वे सभी चाहते थे कि मेरे घर के और लोगों की शादी भी ऐसे ही हो जाए। खैर आज हमारे दो बच्चे हैं। मेरी पत्नी मेरे परिवार के अन्य सदस्यों का खूब खयाल रखती है।



संतोष ने कहा कि रूबी के माता पिता कई जगहों पर शादी के लिए गए लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में उन्होंने पकड़ुआ विवाह कराने की ठानी। मानता हूं कि ये गलत है लेकिन अब हो गया तो क्या कर सकते थे। वैसे भी बिहार में तो अक्सर ऐसा होता रहता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment