क्रिकेट जगत में बिहार के लाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। चाहे सबा करीम हों, कीर्ति आजाद हों या फिर टी-20 विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले रविकांत सिंह।
अंडर 19 टी-20 विश्वकप में 14 विकेट लेने वाले रविकांत मूल रूप से छपरा के हैं। वे कोलकाता से क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे ही एक गेंदबाज कीर्ति आजाद भी थे, जो विश्व विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं।। बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। वहीं, खुद कीर्ती बिहार से भाजपा सांसद हैं।
कीर्ती ने पहला विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। 1983 के विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने महज एक विकेट लिया था, लेकिन वह विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट था। कीर्ति ने कुल 7 टेस्ट और 25 वन डे खेले हैं। प्रदर्शन की बात की जाए तो वह औसत ही रहा है, लेकिन जरुरत के वक्त कीर्ती ने कई बार खेल का रुख पलटा है।
जानिए कीर्ती के बारे में और भी बहुत कुछ...