राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गांधी सेतु के समानांतर बनेगा दूसरा पुल, केंद्र ने दी अनुमति
Bhaskar News
| Jun 27, 2012, 11:05AM IST
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली के परिवहन भवन में डॉक्टर जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि पुल निर्माण में पांच से छह साल लगेंगे। बीच की अवधि में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकार पुराने पुल का रखरखाव करेगा।
नए पुल को बनाकर उसे भी रखरखाव के लिए प्राधिकार के हवाले कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने बताया कि दो हजार करोड़ की लागत से पुल निर्माण बिहार सरकार पीपीपी मोड पर कराएगी। नया पुल कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बनेगा। हम बताते चलें कि पटना में गंगा पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के एनओसी के इंतजार में पिछले कुछ समय से लंबित था।








