विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Gang Rape With Nurse In Patna Bihar

बिहार में विक्षिप्त नर्स के साथ गैंगरेप, सोती रही सुशासन की पुलिस

Bhaskar News | Jun 25, 2012, 09:42AM IST
 
 

पटना। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री रोड में एक विक्षिप्त नर्स के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। शनिवार रात उस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने महिला की पुकार सुनकर दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो लोग भीड़ को देख फरार हो गए।



बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों भरत प्रसाद और विकास राम को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों कांटी फैक्ट्री रोड के ही रहने वाले हैं और छोटा-मोटा कारोबार करते हैं।



जानकारी के अनुसार बक्सर की रहने वाली और आरा में नर्स का काम करने वाली विक्षिप्त 50 वर्षीय सीता देवी (बदला हुआ नाम) पिछले एक सप्ताह से अपने घर से गायब थी। विक्षिप्त होने के कारण वह अक्सर अपने घर से निकल जाती थी। सीता पटना कैसी पहुंची यह सवाल बना हुआ है।



बेटा पहुंचा पटना



पुलिस की सूचना पर सीता देवी का बेटा मां को लेने के लिए पटना पहुंचा। उसने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार है। उनका इलाज इलाज बनारस में कराया जा रहा था। अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भेजा गया है।



पुलिसिया गश्ती पर सवाल



पटना पुलिस मुख्यालय के नियमों के मुताबिक रात नौ बजे के बाद सुनसान इलाकों में गश्ती तेज करनी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुशासन की सरकार में राजधानी पटना आम लोगों के लिए असुरक्षित है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि कांटी फैक्ट्री रोड में रात्रि गश्ती काफी कम होती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment